मंत्री विश्वास सारंग ने इस अंदाज में दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
मंत्री विश्वास सारंग ने इस अंदाज में दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
Share:

भोपाल/ब्यूरो। आपको बता दे की कल दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन भर सकते है।  इस पुरे मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कहावत है जहां जहां पैर पड़े संतन के वहां वहां बंटाढार। दिग्विजय सिंह जहां भी गए वहां बंटाढार करके आए हैं। 

चाहे उनके मुख्यमंत्री पद की बात हो तो उन्होंने प्रदेश के साथ ये किया, कांग्रेस पार्टी के महासचिव की या फिर 15 महीने की सरकार की। रिमोट कंट्रोल की तरह लोगों को चलाने की कोशिश करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं पर कांग्रेस तार तार हो रही है। कांग्रेस पूरी तरह गुटों में बंटी हुई है।

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह के नामांकन के वक्त बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहेंगे। दिग्विजय सिंह शाम को इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से कांग्रेस के विधायक है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के 10 विधायक आज दिल्ली जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायकों को पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह का प्रस्तावक बनने के निर्देश दिए हैं।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन में दिखेगी सूर्य मंदिर की झलक, रेल मंत्रालय ने जारी किया Video

हिन्दू मंदिर पर हमला करने वाला क्यों हो जाता है ‘मानसिक रोगी’? दुर्गा के बाद मुस्लिम युवक ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा

सौरव गांगुली ने जारी किया केरल सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान का 'लोगो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -