नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल ने किया आरोपों से इंकार
नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल ने किया आरोपों से इंकार
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति हड़पने से जुड़े आरोपों को नकार दिया गया है। उन्होंने इस समाचार पत्र संस्थान के प्रबंधन में बरती गई किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार किया है। इस दौरान उनका कहना है कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सोनिया गांधी की ओर से प्रस्तुत किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा कहा गया कि यह बात बिल्कुल झूठी है।

सोनिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जुड़े नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की अरबों रूपए की संपत्ति को हड़पने का षडयंत्र कर रहे हैं मामले में यह भी कहा गया है कि किसी भी तरह के शेयरधारक इस मामले में शिकायत नहीं कर रहे हैं। मगर याचिकाकर्ता इस तरह की बात कह सकते हैं कि आखिर धोखाधड़ी किस तरह की हुई। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जुड़े नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की संपत्ति को हड़पने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दोषी माना जा रहा है। यह मामला न्यायालय के संज्ञान में है। उल्लेखनीय है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू ने इस समाचार पत्र को प्रारंभ किया था। बाद में यह समाचार पत्र संस्थान स्वाधीनता के बाद के समय में आर्थिक संकट से घिर गया।

जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने चलाया। मगर इस मामले में उन पर आरोप लगे कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी अनियमितताऐं बरती हैं। मगर इस मामले में उनकी ओर से अभिभाषकों ने तर्क दिए हैं कि आखिर समाचार पत्र कांग्रेस से जुड़ा है और उसका प्रयोग किस तरह से करना है। यह उनके अधिकार क्षेत्र का मसला है। यह सीधे तौर पर कंपनी एक्ट के तहत आता है। यही नहीं वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि यह बिल्कुल झूठ है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा किसी तरह का षडयंत्र नहीं किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -