नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल को मिली बिना शर्त जमानत
नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया-राहुल को मिली बिना शर्त जमानत
Share:

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड केस में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप से जूझ रहे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके मामले की सुनवाई की गई। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। दरअसल यह जमानत बिना शर्त दी गई है। न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को करीब 50 हजार रूपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। 

न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई अब 20 फरवरी को दोपहर 2 बजे करने का निर्णय भी दिया है लेकिन फौरी तौर पर कांग्रेस पदाधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा न्यायालय में पैरवी करने वाले कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल द्वारा कहा गया कि न्यायालय ने याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी की दलील नहीं मानी थी। इस मामले में कांग्रेस को सफलता मिली और दोनों ही नेताओं को बिना किसी शर्त के जमानत प्रदान कर दी गई।

सोनिया गांधी की जमानत एके एंटनी ने ली तो राहुल गांधी की जमानत उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय परिसर को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इसके पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आज़ाद, प्रियंका गांधी वाड्रा, एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली शीला दीक्षित भी कार्रवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -