सोनिया-प्रियंका ले रहे शिमला की सैर का आनंद
सोनिया-प्रियंका ले रहे शिमला की सैर का आनंद
Share:

शिमला :  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खुशियों के पल बिता रही हैं। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने अवकाश को अपनी बेटी सोनिया के साथ मनाने में लगी हैं, इस दौरान उन्होंने शिमला का रूख किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शहर के बाहर स्थित आलीशान होटल, ओबेराॅय समूह के वाईल्डफ्लाॅवर हाॅल पहुंची हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां चंडीगढ़ से होते हुए पहुंची।

दरअसल चंडीगढ़-शिमला के राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते अस्थायी रूप से बंद था। धरमपुर से होते हुए यह मार्ग शिमला पहुंचा। इस दौरान वे कुनिहार और जबरहप्ती के मार्ग से होते हुए यहां पहुंचे। दूसरी ओर गांधी परिवार द्वारा कहा गया कि रिजाॅर्ट में बारिश का लुत्फ उठाया गया। यही नहीं मामले में कहा जा रहा है कि सोमवार को सोनिया अपनी बेटी प्रियंका के साथ ही दिल्ली वापस लौटेंगी।

दूसरी ओर ब्रिटिश काल का वाईल्डफ्लाॅवर हाॅल रिजाॅर्ट ब्रिटिश सेना के फील्ड मार्शल लाॅर्ड किशनर का निवास था कहा जाता है कि प्रथम विश्वयुद्ध के प्रारंभ में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोनिया गांधी अपने निजी प्रवास पर शिमला पहुंची हैं। यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां पर प्रियंका गांधी के पांच कमरों वाले काॅटेज के निर्माण कार्य का अवलोकन भी करेंगी। यहां वे अपनी सलाह भी भवन के निर्माण में देंगी और आर्किट्रेक्ट से चर्चा भी करेंगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -