जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति डॉ कौंडा के निधन पर सोनिया-राहुल ने जताया शोक, कहा- आप प्रेरणा देते रहेंगे
जाम्बिया के प्रथम राष्ट्रपति डॉ कौंडा के निधन पर सोनिया-राहुल ने जताया शोक, कहा- आप प्रेरणा देते रहेंगे
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जाम्बिया के पहले राष्ट्रपति एवं आधुनिक जाम्बिया के संस्थापक डॉ. केनेथ डेविड कौंडा के देहांत पर शुक्रवार को दुख प्रकट करते हुए कहा है कि वह भारत के एक सच्चे मित्र थे तथा आने पीढ़ियों को भी वह प्रेरणा देते रहेंगे।

सोनिया गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि, कौंडा एक कद्दावर व्यक्तित्व थे, जिन्होंने उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व किया। एक राजनेता के रूप में उन्होंने जाम्बिया को संवारा। उन्हें भारत के सच्चे मित्र और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, भारत और कांग्रेस पार्टी के साथ उनके ख़ास संबंध को हमेशा संजो कर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत और कांग्रेस पार्टी जाम्बिया की आवाम एवं कौंडा के परिवार एवं मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। 

 

वहीं, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, डॉ केनेथ डेविड कौंडा के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ। वह अफ्रीकी स्वतंत्रता के चैम्पियन थे और वह आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा देते रहेंगे। उनके परिवार और जाम्बिया के लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। बता दें कि डॉ कौंडा का 97 वर्ष की आयु में गुरुवार को देहांत हो गया। 

अमित शाह की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर पर बड़ी बैठक, मनोज सिन्हा भी मौजूद

BSP का सहारा लेकर यूपी में राजनैतिक जमीन तलाश रहा शिरोमणि अकाली दल

सीनियर पंजाब एडवोकेट रमीजा हकीम ने कांग्रेस के भीतर कलह के बीच छोड़ा अपना पद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -