बस्तर आईजी पर हमला करवाने का आप नेता सोरी ने लगाया आरोप
बस्तर आईजी पर हमला करवाने का आप नेता सोरी ने लगाया आरोप
Share:

रायपुर : आम आदमी पार्टी की नेता सोनी सोरी ने खुद पर हमला करवाने को लेकर बस्तर आईजी कल्लूरी पर आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग 21 दिन पूर्व बस्तर में सोरी सोरी के चेहरे पर अज्ञात लोगों ने केमिकल लगाया था। यही नहीं हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया। रायपुर में सोनी सोरी ने आईजी के विरूद्ध बयानबाजी की तो दूसरी ओर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर पुलिस आरोपियों को पकड़ने के स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों को पकड़ रही है। 

बस्तर आईजी कल्लूरी द्वारा यह भी कहा गया कि वे किसी भी तरह के आरोप का जवाब नहीं देना चाहती हैं। सोनी सोरी द्वारा यह भी कहा गया कि उनके रिश्तेदारों को यदि पुलिस ने नहीं छोड़ा तो वे धरना दे देंगी। बस्तर में आदिवासी महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के विरूद्ध उनके द्वारा हल्ला बोल आंदोलन का मन बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बंटवारे की राजनीति पर उतर आई है। दरअसल माल्या जैसे उद्योगपति जनता की राशि हड़प कर फरार हो रहे हैं। उन्होंने चिटफंट को भी काफी घातक बताया है। यही नहीं उनका कहना था कि चिटफंउ मसले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश में बनी जांच समिति से करवाई जाना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -