किंग चार्ल्स 3 के कोरोनेशन में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, ट्रोलर्स उड़ा रहे मजाक
किंग चार्ल्स 3 के कोरोनेशन में सोनम कपूर ने दी ऐसी स्पीच, ट्रोलर्स उड़ा रहे मजाक
Share:

सोनम कपूर किंग चार्ल्स कोरोनेशन 3 के कॉन्सर्ट में शामिल हुई पहली इंडियन अभिनेत्री है। ये खुद में ही एक बहुत गर्व की बात है। यह बहुत बड़ा इवेंट था, इसमें काफी पॉपुलर सेलेब्स भी आए हुए थे। किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार, 7 मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में भी शामिल हुए है। इस दौरान,समारोह में दिया गया सोनम कपूर का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसका लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री की स्पीच का वीडियो साझा किया है। सोनम वीडियो की शुरुआत नमस्ते से करती है, लोग उनके इस जेस्चर की बहुत तारीफ कर रहे हैं। आगे उन्होंने वीडियो में बोला है कि, “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई भाग हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज को सुना जाता है।"

रेडिट पर सोनम के इस वीडियो का जमकर मजाक भी बनाने लगे है। क्लिप पर रिएक्शन देते हुए, नेटिजन्स में से एक ने लिखा, “यह शर्मनाक है। इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों 5वी क्लास की बच्ची हो, जो अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में भाग ले रही हो।" एक अन्य ने लिखा- ‘ये एक ग्लोबल शर्मिंदगी है’ तो किसी ने कहा कि ‘जब जा रही थी तो ढंग से बोल लेती’

 

इंडियन मूवी इंडस्ट्री के लोग सोनम की बहुत तारीफ कर रहें हैं। साझा किए गए वीडियो में सुनीता कपूर ने कैप्शन में लिखा "तुम पर गर्व है", इसमें जवाब में सोनम ने "लव यू" लिखा। अर्जुन कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने भी सोनम के वीडियो को पसंद भी किया गया है। तो चाचा संजय कपूर ने लिखा- "ग्रेट ऑनर"।  

सोनम और आनंद की शादी को हुए 5 वर्ष पूरे

बड़ी खबर! नवाजुद्दीन की पत्नी ने मांगी माफी

अचानक कैमरे के सामने खिसक गई इस एक्ट्रेस की ड्रेस, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -