ऑल-इन व्हाइट ड्रेस में बड़ी खूबसूरत नजर आईं सोनाक्षी, फैंस कर रहे हैं तारीफें
ऑल-इन व्हाइट ड्रेस में बड़ी खूबसूरत नजर आईं सोनाक्षी, फैंस कर रहे हैं तारीफें
Share:

बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये चर्चाओं में रहती हैं। आप जानते ही होंगे वह इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक पर खूब एक्टिव हैं। आए दिन उन्हें उनकी नयी फोटोज और वीडियो को शेयर करते हुए देखा जाता है। वैसे आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोज को शेयर कर फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अब इसी क्रम में सोनाक्षी ने एक बार फिर ऐसा ही कर डाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह 'ऑल-इन व्हाइट' ड्रेस में बेहतरीन नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में अभिनेत्री सफेद पोशाक पहने हुई हैं, जो उन पर ख़ूब अच्छी दिखाई दे रही है। वैसे अपनी इस खूबसूरत सी तस्वीर को शेयर कर सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है, "मैं क्या सोच रही हूं।" अब तक सोनाक्षी के इस फोटो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं। आप देख सकते हैं उनके कई सारे फैंस इस पर कमेंट्स कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर भी कर रहे हैं।

वैसे काम के बारे में बात की जाए तो जल्द ही सोनाक्षी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, अम्मी विर्क, प्रणीता सुभाष और नोरा फतेही भी दिखाई देने वाले हैं। खबरों के अनुसार यह फिल्म सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर फैंस के अलावा सोनाक्षी खुद भी बड़ी उत्साहित हैं।

सामने आया नोरा फतेही के नए गाने 'छोड़ देंगे' का दूसरा लुक

अमेठी में क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पुलिस थाने के पास हुआ क़त्ल

घर से साथ निकले थे सगे भाई और रास्ते में हो गया क़त्ल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -