लालू के पुत्र ही होंगे राजनीतिक उत्तराधिकारी
लालू के पुत्र ही होंगे राजनीतिक उत्तराधिकारी
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 69 वें जन्मदिन पर शनिवार को राबड़ी देवी ने राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर दी। आज तक से विशेष चर्चा में उन्होंने कहा कि दोनों पुत्रों के बीच राजनीतिक उत्तराधिकारी की कुर्सी बंटेगी राबड़ी देवी ने कहा कि उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर उनके पुत्र ही राजनीति करेंगे हालांकि उन्होंने मीसा भारती द्वारा राजनीति में रहने की बात भी कही। मगर यह भी कहा कि राजनीतिक तौर पर कमान उनके पुत्र के ही पास रहेगी।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि उनके सभी पुत्र - पुत्रियों से मिलकर बिहार और दिल्ली की राजनीति की जाएगी। राजनीति की कमान उनके ही पास में होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 69 वां जन्मदिन उनके लिए बहुत ही विशेष है। राबड़ी देवी ने कामना करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की उम्र और बढ़े और वे 200 वर्ष की उम्र को प्राप्त करेें।

उनका कहना था कि देश और बिहार हेतु उन्हें जीना है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव देश की राजनीतिक जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि वे सदैव राष्ट्रीय राजनीति हेतु प्रासंगिक रहेंगे। नीतीश ने लालू को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष की कहानी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -