तो यह है परिणीति के बॉयफ्रेंड
तो यह है परिणीति के बॉयफ्रेंड
Share:

बाॅलीवुड की खूबसूरत बालाओ में शामिल मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जो की अपनी अनगिनत फिल्मों में अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना चुकी है. देखा जाए तो अपनी आगामी फिल्म 'मेरी प्यार बिंदू' की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को फिल्म की शूटिंग के लिए 24 घंटों से अधिक समय तक जागना पड़ा, जिसके चलते परिणीति काफी थक गईं। इस फिल्म में हमे अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे|

परिणीति के बारे में हमे पता चला है कि परिणीति चोपड़ा और डायरेक्टर मनीष शर्मा पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। वैसे कुछ दिनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें भी मीडिया में आई थीं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक बार फिर दोनों के पैचअप की खबर है। हालांकि परिणीति को फिलहाल शादी की कोई जल्दी नहीं है। तथा मनीष शर्मा परिणीति कि फिल्म 'मेरी प्यार बिंदू' के प्रोड्यूसर भी है|

परिणीति वर्तमान में फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं। उन्होंने ट्विटर पर रात में फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को शेयर किया, "25 घंटों तक जागी। बिंदू बहुत थक गई है।" परिणीति आने वाली फिल्म 'मेरी प्यार बिंदू' में महत्वकांक्षी अभिनेत्री की भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -