पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही है जोरदार बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में जल्द बदलेगा मौसम
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही है जोरदार बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में जल्द बदलेगा मौसम
Share:

देहरादून : प्रदेश के यमुनोत्री और मसूरी में अच्छी बर्फबारी हुई है। जिससे एक बार फिर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम में सोमवार शाम से हो रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी मंगलवार को भी जारी रही। जिससे यहां हर ओर बर्फ जम चुकी है। इससे क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मंगलवार को सुबह से मसूरी में ओले गिरने शुरू हुए कुछ ही देर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी केमेस्ट्री दिखाते नजर आए फरहान और शिबानी

लगातार हो रही है बर्फ़बारी  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल में पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फ से लकदक पहाड़ों का नजारा देखने लायक है। शिमला के नारकंडा, कुफरी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई हुई है। इसके चलते उपरी शिमला के लिए यातायात ठप हो गया है। बर्फबारी लगातार जारी है। सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी भारी बर्फबारी हो रही है। इससे यातायात प्रभावित है। जिला कुल्लू के सोलंगनाला, गुलाबा, कोठी और रोहतांग पास में भारी बर्फबारी हुई है। 

कुलभूषण जाधव मामला: भारत का आरोप- जाधव के खिलाफ साजिश कर रहा पाक

कई मार्ग है बंद 

जानकारी के लिए बता दें शिमला शहर की जाखू चोटी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। रामपुर क्षेत्र की अधिकतर सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई है। हिमाचल में भारी बर्फबारी के चलते लोगों की परेशानियां फिर बढ़ गई हैं। राज्य में एनएच समेत बर्फबारी से करीब 300 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। 

मध्यप्रदेश में ऑटो से भीड़ा तेज रफ़्तार डंपर हादसे में सात की मौत

अंतर्राष्ट्रीय अदालत में चल रही कुलभूषण जाधव की सुनवाई, पाकिस्तान ने सुनाई है सजा-ए -मौत

इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस में अचानक लगी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -