केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रक्षाबंधन पर जाऐंगी सियाचिन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रक्षाबंधन पर जाऐंगी सियाचिन
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी द्वारा रक्षाबंधन पर सियाचिन में ड्युटी देने वाले सैनिकों को राखी बांधेगी। इसी के साथ वे 70 शहरों से एकत्रित हुए संदेशों को भी ले जाऐंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्वाधीनता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रही है। यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 23 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस समारोह में 75 केंद्रीय मंत्री स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े होंगे आयोजन में भाग लेंगे।

ये केंद्रीय मंत्री अलग -अलग स्थानों पर पहुंचेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पोर्टब्लेयर जाऐंगे। सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेंगे। दूसरी ओर महिला मंत्री सीमा पर तैनात सैनिकों को राखी बांधेगीं।

इस दौरान उमा भारती, मेनका गांधी बाॅर्डर पर जवानों के बीच रहेंगी और वे जवानों को राखी बांधेंगी। इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर पाश्र्व गायिका आशा भोंसले, कुमार सानू, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी आदि अपने सुरों से समां बांधेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद तिरंगा यात्रा निकालेंगे और सरकार के गुड गवर्नेंस का संदेश भी जनता तक पहुंचाऐंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्मृति ईरानी की यह फोटो, जानिए क्या है खास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -