स्मृति ईरानी ने बोला राहुल पर हमला, कहा - वह खुद अपनी पार्टी के लिए सवाल बन चुके हैं
स्मृति ईरानी ने बोला राहुल पर हमला, कहा - वह खुद अपनी पार्टी के लिए सवाल बन चुके हैं
Share:

अमेठी : केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का अमेठी में रोड शो शुरू हो चुका है। रोड शो में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। नामांकन के लिए निकलने से पहले भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात की। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

आज रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस पर बोला हमला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कहा कि वह खुद अपनी पार्टी के लिए सवाल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए उनका परिवार ही उनकी पार्टी है जबकि भाजपा के लिए करोड़ों कार्यकर्ता ही उनका परिवार हैं। उनका इशारा राहुल गांधी के नामांकन में शामिल हुए गांधी परिवार के सदस्यों की तरफ था। जिसमें रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल थे।

किसी भी राज्य में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी आप

मुख्यालय पर किया पूजन 

इसी के साथ इसके पहले स्मृति ईरानी ने भाजपा मुख्यालय में पूजा-पाठ किया। इस दौरान उनके पति जुबिन ईरानी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि 2014 में भी स्मृति ने अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी वह अमेठी लौटीं और जनता से संपर्क बनाए रखा।बताया जा रहा है कि इस बार वह यहां से तीन बार के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी टक्कर देंगी।

MP E-Tendering Scam : कमलनाथ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 7 कंपनियों के खिलाफ FIR

अब मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर लड़ेगी चुनाव, यह पार्टी देगी टिकट !

छापेमार कार्यवाही पर सवाल उठाने को लेकर जेटली ने दिया कांग्रेस को ऐसा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -