किसी भी राज्य में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी आप
किसी भी राज्य में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी आप
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव में समझौते को लेकर रोज नई-नई अटकलें लगती रहती हैं। अब आप ने सिर्फ दिल्ली में गठबंधन करने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अव्यवहारिक बताते हुए नामंजूर कर दिया। पार्टी सांसद संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस से वह किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेंगे। इसका संदेश कांग्रेस को दे दिया गया है।

आज रोड-शो के बाद अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी स्मृति ईरानी

कुछ ऐसा भी बोले संजय सिंह 

इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूरी चुनावी रणनीति भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से तैयार की गई है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि कांग्रेस समझौते के लिए अपनी शर्तें लादने की कोशिश कर रही थी। एक भी सांसद व विधायक न होने के बावजूद उसकी नजर दिल्ली की सातों सीटें पर है। जहां आप का जनाधार मजबूत है, वहां के लिए कांग्रेस ना-नुकुर कर रही है। आप के पंजाब में चार सांसद हैं और 20 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल भी है। गोवा के बीते विधानसभा चुनाव में आप को 6 फीसदी वोट मिला था।

लोकसभा चुनाव: आज भागलपुर में गरजेंगे पीएम मोदी, जदयू प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

फिलहाल ऐसी है स्तिथि 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से उनके घर पर मुलाकात की। शीला ने कहा कि गठबंधन का मुद्दा काफी खिंच गया है। अब इस पर अनिश्चय खत्म होना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता पीसी चाको ने संजय सिंह के बयान पर कहा कि आप दिल्ली में भाजपा को अपने बूते नहीं हरा सकती। गुरूवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली के लिए प्रत्याशियों पर भी चर्चा होगी।

अमलापुरम लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, कांग्रेस और तेदेपा में कड़ी टक्कर

लोकसभा चुनाव: विभिन्न भाषाओं में अमित शाह ने किए ट्वीट, लोगों से की मतदान की अपील

लोकसभा चुनाव: राजद के रैली स्थल पर उतर गया राजनाथ का हेलीकाप्टर, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -