कांग्रेस को वंशवाद और परिवारवाद का मोह छोड़ना होगा
कांग्रेस को वंशवाद और परिवारवाद का मोह छोड़ना होगा
Share:

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा ने आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी और वे भाजपा में शामिल हो गए। एसएम कृष्णा ने कांग्रेस और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर काफी कुछ कहा है। गौरतलब है कि अगले वर्ष कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कृष्णा का कांग्रेस को लेकर दिया जाने वाला बयान अहम हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पार्ट टाईम राजनीति से कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आ सकती है।

राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता को लेकर उन्होंने सवाल किए और कहा कि कांग्रेस को वंशवाद और परिवारवाद का मोह छोड़ना होगा। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में विदेश मंत्री रहे कृष्णा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की राजनीति में उन्हें महत्व नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें महत्व नहीं दिया जा रहा था।

पंजाब के AG ने सिद्धू पर कहा, मंत्री रहते टीवी शो करना असंवैधानिक

अय्यर ने की राहुल गाँधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -