बागेश्वर में बिगड़े हालात, भूस्खलन से फरसाली-हरसिला सड़क बंद
बागेश्वर में बिगड़े हालात, भूस्खलन से फरसाली-हरसिला सड़क बंद
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में भी मानसून आते ही मेघ जमकर बरस रहे हैं। बागेश्वर में देर शाम से रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है जिस कारण कपकोट में सरयू एवं गोमती दोनों प्रमुख नदियां उफान पर आ गई हैं। इसके साथ-साथ जनपद के कपकोट क्षेत्र में भारी वर्षा के की वजह से फरसाली एवं हरसिला की तरफ जाने वाली सड़क भूस्खलन में आए मलबे की वजह से बंद हो चुकी है। हालांकि प्रशासन JCB द्वारा सड़कों को खोलने के काम में जुटा हुआ है।

बागेश्वर के कपकोट एवं गरुड़ डंगोली में सबसे अधिक वर्षा हुई है जिससे नदी-नालों में जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि इस वर्षा के कारण किसान खुश दिखाई दे रहे हैं क्योंकि ये समय धान रोपाई का है। उत्तराखंड में वर्षा का प्रभाव केदारनाथ यात्रा पर भी दिखाई देने लगा। केदार घाटी में निरंतर हो रही वर्षा के चलते शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा रोक दी गई। प्रातः से ही वर्षा हो रही है जिससे पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने का खतरा है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से आज केदारनाथ यात्रा को रोका गया है। 

बृहस्पतिवार को भी चमोली में भारी वर्षा के चलते भूस्खलन की घटना सामने आई थी। इसके चलते बद्रीनाथ नेशनल हाइवे ब्लॉक हो गया था जिसे 17 घंटे पश्चात् शुक्रवार को दोबारा खोला गया। चमोली में भी स्थिति कुछ ऐसी ही हैं। मौसम विभाग ने चमोली में गरज के साथ तेज वर्षा का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी जारी की है। राजधानी देहरादून में भी वर्षा और आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है।

वेदिका मर्डर केस में प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, गोली मारने वाले BJP नेता के घर चलेगा बुलडोजर

UCC पर कांग्रेस का समर्थन! इस मंत्री ने लिखा- लागू करने से कौन रोक रहा है, जय श्री राम

इंदौर की तनिष्का बनीं देश की सबसे युवा ग्रेजुएट, 15 वर्ष की उम्र में कर लिया BA

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -