MP: अगले एक हफ्ते तक हर शहर में बजेगा सायरन, सरकार ने दिया नया आदेश
MP: अगले एक हफ्ते तक हर शहर में बजेगा सायरन, सरकार ने दिया नया आदेश
Share:

इंदौर: देश भर में कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं और इसी के चलते होली की चमक कम हो गई है। इस समय महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि हो रही है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। आप जानते ही होंगे मध्य प्रदेश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इसके अलावा यहां लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हाथों को रेगुलर धोने के लिए कहा गया है। अब इसी सिलसिले में गृह विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश को माना जाए तो आज यानी मंगलवार से अगले 1 सप्ताह तक सुबह 11:00 बजे और शाम 7:00 बजे सायरन बजने वाला है।

यह सायरन 2 मिनट तक बजने वाला है। इस सायरन से सभी लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंडवॉश और सैनिटाइजिंग की याद दिलाई जाएगी। केवल इतना ही नहीं बल्कि जहां पर भी कोरोना के ज्यादा मरीज हैं, वहां पर कलेक्टर 30 अप्रैल तक जनसुनवाई नहीं करेंगे। वहां सामाजिक और धार्मिक त्योहारों के आयोजन नहीं किए जाएंगे। खबरों के अनुसार अशोक नगर में होने वाला करीला माता मेला भी स्थगित किया जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र से आने वाली बसों का परिवहन बंद किया जा चुका है और औद्योगिक विकास निगम द्वारा बनाए गए फेस मास्क निशुल्क बांटने के बारे में कहा गया है।

आप सभी जानते ही होंगे इस साल होली का पर्व भी 29 मार्च को मनाया जाने वाला है। ऐसे में होली के दौरान कोरोना के मामले बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए होली को लेकर सरकार ने गाइडलाइन लगभग तय कर दी है। इस बार मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में सार्वजनिक रूप से होली नहीं मनाई जा सकेगी। कहा गया है इस बार सभी घर में ही होली मनाएंगे।

MP: कार की तलाशी में मिले 69 सोने के बिस्कुट, 3 करोड़ से ज्यादा है कीमत

उप सचिव के पदों पर यहां निकली वैकेंसी, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन

ग्वालियर हादसे में 13 लोगों की मौत पर CM शिवराज ने जताया दुःख, देंगे 4-4 लाख रुपए का मुआवजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -