सिंधु सेना महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
सिंधु सेना महिला संगठन ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
Share:

नीमच से राजेन्द्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

नीमच। सिंधु सेना महिला संगठन ने दीपावली मिलन समारोह मनाया। बुधवार को नीमच के भागेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने घर में बने पकवानों के साथ नृत्य और गायन का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाया गया, कार्यक्रम में सिंधु सैना महिला संगठन जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रैमाणी ने कहा दीपावली मिलन समारोह हमारी एकता का प्रतीक है। 

दीपों का त्योहार पूरे विश्व में मनाया जाने वाला एक भारतीय त्यौहार है। दिवाली मनाने का भाव बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न पर आधारित है, क्योंकि इसी दिन भगवान राम लंका के दुष्ट दानव राजा रावण को मारने के बाद अयोध्या लौटे थे। ऐसा भी माना जाता है कि दिवाली अपने साथ बेहतर समय आने का संकेत देती है। दिवाली के दौरान लोगों के घर से दरिद्रता दूर हो जाती है और सुख एवं समृद्धि प्रवेश कर लेती है। 

आयोजन के दौरान पूनम रोहिडा, खुशबू अठवानी, दिव्या लालवानी, मुद्रा प्रेमानी, नीतू मैघवानी, लाजवंती अंदानी, भारती बदलानी, आशा दादलानी, श्वेता शामलानी, पायल लालवानी, लता प्रेमानी, वर्षा, शिवानी बलानी सहित कई महिलाए उपस्थित थी।

उत्सव के रूप में मनेगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का इंदौर में हो रहा आयोजन

पौने दो लाख रूपये से अधिक मूल्य की शराब और अन्य सामग्री जप्त, आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -