'खूब बच्चे पैदा करो, सरकार देगी पैसा..', भारत के इस राज्य ने किया ऐलान
'खूब बच्चे पैदा करो, सरकार देगी पैसा..', भारत के इस राज्य ने किया ऐलान
Share:

नई दिल्ली: एक ओर जहाँ लगातार बढ़ रही जनसँख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग उठ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ, देश का एक राज्य ऐसा भी है, जो कह रहा है कि खूब बच्चे पैदा करो। दरअसल, हम देश के सबसे कम आबादी वाले उत्तर पूर्वी राज्य सिक्कम की बात कर रहे हैं। यहां घटती प्रजनन दर (बच्चों के पैदा होने की संख्या) से निपटने के लिए सरकार लोगों से अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह कर रही है। यही नहीं बच्चे पैदा करने पर सरकार की तरफ से बंपर ईनाम भी दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की अगुवाई वाली कैबिनेट ने 14 नवंबर 2021 को लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रस्ताव पारित किया था। ऐसा प्रस्ताव पास करने वाला सिक्किम देश का पहला प्रदेश बन गया है। सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग का मकसद देश के सबसे कम आबादी वाले राज्य में घटती प्रजनन दर से निपटने के लिए स्वदेशी समुदायों के बीच बच्चे के जन्म को बढ़ावा देना है।

सरकार के प्रस्ताव के अनुसार-

1- दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली सरकारी महिला कर्मचारियों के वेतन में विशेष इजाफा किया जाएगा।
2- वहीं, यदि कोई सरकारी महिला कर्मचारी तीसरे बच्चे को जन्म देती है, तो उसका वेतन दो बार बढ़ाया जाएगा।
3- कोई महिला बच्चे पैदा करती है, तो उसे 365 दिनों के मातृत्व अवकाश यानी मैटरनिटी लीव प्रदान की जाएगी।
4- इसके साथ ही पिता को भी 30 दिनों के लिए पितृत्व अवकाश यानी पैटरनिटी लीव मिलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम तमांग ने कहा है कि, 'हमें स्थानीय लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन के साथ घटती प्रजनन दर को रोकने की आवश्यकता है, क्योंकि राज्य की प्रजनन दर ने हाल के वर्षों में प्रति महिला एक बच्चे की सबसे कम वृद्धि दर दर्ज की है।'

दिल्ली में भाजपा का मंथन जारी, नड्डा को मिल सकता है सेवा विस्तार, शाम को पीएम मोदी का संबोधन

क्या सपा को छोड़कर मायावती की तरफ झुकने लगा है यूपी का मुस्लिम वोट बैंक ?

EVM पर शक करने वाले विपक्ष को RVM भी पसंद नहीं आई.., जानिए डेमो देखकर क्या बोले नेता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -