परगट और सिध्दू की पत्नी अब होंगें कांग्रेस में शामिल
परगट और सिध्दू की पत्नी अब होंगें कांग्रेस में शामिल
Share:

नई दिल्लीः पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवजोत सिंह सिध्दू की पत्नी नवजोत कौर सिध्दू खबर है कि कांग्रेस में शामिल होंगी। और इनके अलावा पूर्व हाॅकी खिलाड़ी और आवाज-ए-पंजाब के नेता परगट सिंह भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। नवजोत कौर और परगट सिंह ने आज कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। 

अमरिंदर ने कहा कि मुझे घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि डॉक्टर नवजोर कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समान विचारों वाले लोगों के साथ आने से पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राज्य में और मजबूत होगी। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिद्धू मुंबई में हैं और आने वाले दिनों में उनके भी पार्टी नेताओं से मिलने की संभावना है। संभव है कि अपनी पत्नी और परगट सिंह के साथ सिद्धू भी 28 नवंबर को कांग्रेस का दामन थाम लें। जानकारी के अनुसार आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की और पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। बाद में दोनों अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मिले और पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताओं पर चर्चा की। नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर सीट से विधायक थीं। उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है। परगट सिंह भी पूर्व विधायक हैं।

यूपी के विकास हेतु बीजेपी की सरकार जरूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -