6 घंटे से कम नींद लेते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
6 घंटे से कम नींद लेते हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Share:

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया कि यदि प्रतिदिन 6 घंटे से कम सोते हैं तो व्यायाम करने पर भी लाभ नहीं प्राप्त होगा। द लैंसेट हेल्दी लॉन्गविटी जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है। कम नींद की वजह से शारीरिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ता है। ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के एक्सपर्ट्स ने स्टडी की। इसके चलते एक्सपर्ट्स ने 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के 8,958 लोगों को सम्मिलित किया तथा 10 सालों तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखा।

एक्सपर्ट्स ने विश्लेषण किया कि नींद और शारीरिक गतिविधि की आदतों के अलग-अलग संयोजन समय के साथ लोगों के कार्य को कैसे प्रभावित करते हैं। टीम ने पाया कि जो लोग शारीरिक तौर पर अधिक सक्रिय थे तथा कम नींद लेते थे (औसतन छह घंटे से कम) उनकी शारीरिक स्थिति में तेजी से गिरावट आई। यानी 10 वर्ष पश्चात् उनका शरीर उन दोस्तों के बराबर था, जो कम शारीरिक गतिविधि करते थे। यह अध्ययन पिछले शोध के अनुरूप पाया गया कि हर रात 6 से 8 घंटे की नींद बेहतर कार्य क्षमता से जुड़ी हुई थी।

स्टडी के चलते प्रतिभागियों से कई सवाल पूछे गए। जैसे कि वे हफ्ते में रात में कितनी देर तक सोते हैं। तत्पश्चात, उन्हें तीन समूहों छोटी नींद (छह घंटे से कम), मध्यम नींद (छह से आठ घंटे) और लंबी नींद (आठ घंटे से अधिक) में बांटा गया। इस के चलते प्रतिभागी अपनी नींद और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर थे। इसमें पाया गया कि जिन्होंने कम नींद ली, वे वक़्त के साथ कम सक्रिय रहे। एक्सपर्ट्स ने पाया कि जो लोग शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय थे, उनका कार्य बेहतर था, चाहे वे कितनी भी देर तक सोए हों। उनमें 10 वर्ष की अवधि में परिवर्तन आया है। यानि 6 घंटे से कम नींद वालों में तेजी से गिरावट हुई। यह 50 और 60 साल के लोगों के ज्यादा था। UCL की लेखिका मिकाएला ब्लूमबर्ग ने कहा, इससे पता चलता है कि शारीरिक गतिविधि का लाभ प्राप्त करने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरुरी है। यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य के बारे में सोचते वक़्त  नींद और शारीरिक गतिविधि पर एक साथ विचार करना कितना अहम है।

सावन में जरूर बनाएं आलू की ये डिश, आ जाएगा मजा

जानिए वर्चुअल और रियलिटी के बीच में क्या है फर्क

बिना प्याज-लहसुन के घर पर ऐसे बनाएं शाही पनीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -