बिना प्याज-लहसुन के घर पर ऐसे बनाएं शाही पनीर
बिना प्याज-लहसुन के घर पर ऐसे बनाएं शाही पनीर
Share:

कुछ लोग सावन के महीने में प्याज लहसुन खाना बंद कर देते हैं। ऐसे में शाही सब्जियों को बनाना उन्हें कठिन लगता है। लगे भी क्यों ना, प्याज तो हर सब्जी में जान भर देता है। वही आप बिना प्याज लहसुन के भी स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। आइये आपको बताते है शाही पनीर बनाने की विधि... 

ऐसे बनाएं ग्रेवी:-
शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें तथा फिर उसमें टमाटर डाल दें। टमाटर के साथ कुछ काजू, खरबूजे के बीज, तेज पत्ता, दाल चीनी और बड़ी इलायची को अच्छे से उबाल लें। जब टमाटर उबल जाएं तो इसमें से तेज पत्ता, दाल चीनी और बड़ी इलायची को निकाल लें। फिर टमाटर को ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाएं तो इसे पीस लें। 

ऐसे बनाएं शाही पनीर:-
शाही पनीर बनाने के लिए पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें तथा फिर इसमें ग्रेवी डाल डें। इस ग्रेवी में नमक, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें और फिर अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के पश्चात् इसे अच्छे से भून लें। चाहें तो थोड़ा सा दही मिला सकते हैं। ये पूरी तरह से ऑप्शनल है क्योंकि सावन में कुछ लोग दही भी नहीं खाते हैं। ग्रेवी में आवश्यकता के अनुसार पानी डालें और उबाल आने दें। फिर इसमें पनीर के टुकड़ों को मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें तथा फिर 5 से 7 मिनट बाद इसमें गरम मसाला तथा शाही पनीर मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें। क्रीम से गार्निश करें तथा फिर इसका लुत्फ़ उठाएं। 

केले के फूल से ठीक हो जाती है ये बीमारी

जानिए क्या है होते है रेबीज के लक्षण

अब आप भी अपने बच्चो की दृष्टि को कर सकते है बेहतर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -