देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं सायना नेहवाल : ममता बनर्जी
देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं सायना नेहवाल : ममता बनर्जी
Share:

कोलकाता : बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में बीते दिन यानि कि रविवार को भारत के लिए पहला रजत पदक जीतने वाली सायना नेहवाल की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। सायना नेहवाल रविवार को विश्व चैम्पियनशिप महिला एकल वर्ग के फाइनल में सर्वोच्च वरीय स्पेन की कैरोलीन मारिन ने हरा दिया. और साइना नेहवाल रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि सायना नेहवाल देश के लिए विश्व चैम्पियनशिप में रजत जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा की , "आपने हम सभी भारतवासियों को गौरवान्वित किया है। विश्व चैम्पियनशिप में आपका रजत पदक सबके लिए एक प्रेरणा का काम करेगा। आपको फिर से बधाई।" विश्व चैम्पियनशिप में सायना ने रविवार को देश को पांचवां पदक दिलाया, हालांकि पांच बार विश्व चैम्पियनशिप खेल चुकीं सायना का यह टूर्नामेंट में पहला पदक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -