श्रीराम लागू ने 42 साल की उम्र में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
श्रीराम लागू ने 42 साल की उम्र में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
Share:

हिंदी एवं मराठी फिल्मों के दिग्‍गज एक्टर एवं रंगकर्मी श्रीराम लागू का आज जन्मदिन है। श्रीराम लागू का जन्‍म 16 नवंबर 1927 को सातारा में हुआ था। बचपन से ही श्रीराम लागू को अभिनय का बहुत शौक था, जो पुणे और मुंबई में पढ़ाई करने के चलते भी चलता रहा। अध्ययन के लिए श्रीराम लागू ने मेडिकल को चुना। अपने डॉक्‍टरी के पेशे के चलते वह अफ़्रीका सहित कई देशों में गए। किन्तु एक सर्जन का काम करते हुए भी उनके मन में अभिनय का शौक पनपता रहा।

वही अपनी आयु के दो दशक से अधिक समय डॉक्‍टरी में गुजारने के पश्चात् श्रीराम लागू 42 वर्ष की आयु अभिनय को अपना पेशा बना लेते हैं। 1969 में वह पूर्ण रूप से मराठी थिएटर से जुड़ गए। मराठी थिएटर में तो उन्हें 20वीं सदी के सबसे जबरदस्त कलाकारों में गिना जाता है। इतना ही नहीं श्रीराम लागू ने 20 से ज्यादा मराठी नाटकों का डायरेक्शन भी किया। ‘नटसम्राट’ नाटक में महत्वपूर्ण किरदार निभाया, जिसे मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है।

वही ‘नटसम्राट’ नाटक में उन्होंने गणपत बेलवलकर का किरदार निभाया। इतना ही नहीं यह किरदार इतना मुश्किल माना जाता था कि इस किरदार को निभाने वाले बहुत सारे अभिनेता गंभीर तौर पर बीमार हुए। वहीं नटसम्राट के इस किरदार के पश्चात् डॉक्टर लागू को भी दिल का दौरा पड़ा था। श्रीराम लागू ने हिंदी एवं मराठी फ़िल्मों में कई यादगार किरदार किए। किन्तु 1977 में आई मूवी ‘घरौंदा’ का वो उम्रदराज बॉस जो अपने ऑफिस में काम करने वाली एक युवा लड़की से शादी करता है, वो हमेशा याद किया जाता है। ‘घरौंदा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

एयरपोर्ट पर पूजा हेगड़े के लुक ने लूटा लोगों का दिल, तस्वीरों ने मचाया गदर

थलापति विजय की फिल्म 'Beast' को लेकर आई ये बड़ी खबर

रिलीज हुआ 'RRR' का पहला गाना 'नाचो नाचो', जमकर थिरकते नजर आए जूनियर एनटीआर और राम चरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -