65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तो 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म से नवाजा गया
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तो 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म से नवाजा गया
Share:

शुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है जिसमें फ़रवरी माह में दुनिया को अलविदा कह गयीं अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन जाने-माने फिल्मकार शेखर कपूर ने इसका ऐलान किया है. इसमें राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के सम्मान से नवाजा गया तो वहीँ फिल्म  'न्यूटन'  के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया गया है. अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के सम्मान दिया गया. फिल्म 'नागर कीर्तन' के लिए बंगाली अभिनेता रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला.

बता दें कि इस 10 सदस्यीय पैनल में एक्ट्रेस गौतमी ताडीमाला, डायरेक्टर पी शेषाद्रि, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, स्क्रीनराइटर इम्तियाज हुसैन, लिरिसस्ट मेहबूब, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे. ये पुरस्कार 3 मई को दिए जाएंगे.

 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिए गए अवार्ड कुछ इस प्रकार हैं.....

बेस्ट एक्टर - ऋद्धि सेन (नगर कीर्तन)
बेस्ट एक्ट्रेस - श्रीदेवी (मॉम)
बेस्ट फिल्म - विलेज रॉकस्टार्स (असमिया भाषा)
दादा साहेब फाल्के - विनोद खन्ना
इंटरटेनर फिल्म ऑफ द ईयर - बाहुबली (द कन्क्लूजन)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - दिव्या दत्ता (इरादा)
बेस्ट डायरेक्टर - जयराज
बेस्ट हिंदी फिल्म - न्यूटन
बेस्ट तेलगु फिल्म - गाजी
बेस्ट तमिल फिल्म - टू लेट
बेस्ट बंगाली फिल्म - मयूरक्षी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म - हेब्बत रामाक्का
बेस्ट मलयालम फिल्म - थोंडीमुथलम दृक्शियम
बेस्ट उड़िया फिल्म - हेलो आर्सी
बेस्ट मराठी फिल्म - कच्चा लिंबू 
बेस्ट गुजराती फिल्म - दह..
बेस्ट असम फिल्म - इशू
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड - अब्बास अली मोगुल (बाहुबली- द कन्क्लूजन)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - ए आर रहमान ('कात्रु वेलियिदाई' के लिए)
बेस्ट लिरिक्स - जे एम प्रहलाद
बेस्ट कोरियोग्राफर - गणेश आचार्य ('गोरी तू लठ्ठ मार...' गाने के लिए)

MOVIE REVIEW : कुछ मीठे प्यार के लम्हे 'अक्टूबर' में नज़र आएंगे

रेप के आरोपियों पर फूटा सोनम का गुस्सा

रेप पीड़िता के समर्थन में बोले फरहान, ट्विटर पर व्यक्त किया शोक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -