'श्री राम को तो घर मिल गया, लेकिन देश में करोड़ों लोग बेघर हैं...', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उद्धव गुट का PM मोदी पर हमला
'श्री राम को तो घर मिल गया, लेकिन देश में करोड़ों लोग बेघर हैं...', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उद्धव गुट का PM मोदी पर हमला
Share:

मुंबई: अयोध्या सहित पूरे देश के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा, 5 शताब्दियों के पश्चात् प्रभु श्री राम अपने भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। वही भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् मंदिर में भक्तों के लिए खोल दिया है। 22 जनवरी के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब उद्धव गुट ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उनके राम मंदिर के लिए दी योगदान को याद किया है। इसके साथ ही उद्धव गुट ने सामना में छपे संपादकीय लेख के माध्यम से पीएम मोदी पर हमला बोला है। UBT गुट का कहना है कि आज देश का राममय हो जाना भी एक राजनीतिक रचना का हिस्सा है, किन्तु क्या देश में रामराज्य आ गया है?

सामना ने अपने संपादकीय में लिखा, जहां पूरा देश में खुशी का माहौल है। वहीं, शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की जयंती मना रही है। ये मंगल योग है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। राम मंदिर के लिए कई गए संघर्ष में बाला साहेब का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी का वर्तमान नेतृत्व इसके लिए आभारी नहीं है, किन्तु प्रभु श्री राम ने 22 जनवरी यानी शिवसेना प्रमुख के जन्मदिन की पूर्व शाम को मंदिर में विराजने का फैसला किया था। ये भी एक अद्भुत योग है।

देश आज राममय हो गया, किन्तु क्या देश में राम राज्य आ गया है? श्री राम को तो घर मिल गया, किन्तु देश में करोड़ों लोग बेघर और भूखे हैं। पीएम मोदी ने अयोध्या जाकर श्री राम के लिए उपवास किया। क्या वह देश के करोड़ों लोगों की भूख मिटाने के लिए उपवास करने जा रहे हैं? बीजेपी का अयोध्या उत्सव का मकसद देश को राम के नाम पर केवल ‘मोदी-मोदी’ कराना होगा तथा इस पाखंड को बेनकाब करने के लिए आज शिवसेनाप्रमुख की ही आवश्यकता थी। आगे उन्होंने लिखा कि अगर शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे न होते तो मराठी मानुष हमेशा के लिए गुलाम हो गया होता। मुंबई महाराष्ट्र से अलग हो गई होती। महाराष्ट्र का स्वाभिमान मिट्टी में मिल गया होता। महाराष्ट्र आज भी दिल्ली की नई मुगलशाही के खिलाफ लड़ रहा है तो केवल ये बालासाहेब ठाकरे की प्रेरणा के ही कारण है! आज सभी राष्ट्रीय संस्थाएं, न्यायालय, संविधान के चौकीदार, ​​चुनाव आयोग, राजभवन सरकार के हाथों की कठपुतली बनकर कठपुतलियों की भांति नाच रहे हैं। आज देश में राष्ट्रवाद की परिभाषाएं बदल गई।

इस बार 'नारी शक्ति' पर केंद्रित होंगी गणतंत्र दिवस की झाकियां, जानिए कर्तव्य पथ पर क्या दिखाएगा आपका राज्य ?

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बना भारत, हांगकांग को छोड़ा पीछे

राम मंदिर के उद्घाटन पर दक्षिण कोरिया भी हुआ भावुक, कहा- हमारे हज़ारों साल पुराने पारिवारिक संबंध, अयोध्या की..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -