महावीर के पांच सिद्धांत, जीवन को बनाऐं महान
महावीर के पांच सिद्धांत, जीवन को बनाऐं महान
Share:

एक राजा जिसने अपने राज्य का त्याग कर दिया। राजसी व्यक्तित्व होते हुए भी सांसारिक सुख का त्याग कर देना और लोगों को सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाना। आखिर यह ढाई हजार वर्ष पूर्व किसने प्रेरित किया था। इन्हें भगवान महावीर का नाम दिया। कहा जाता है कि क्षमा वीरस्य भूषणम्। भगवान महावीर में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था। वे सच्चे महावीर थे। भगवान श्री महावीर तो केवल 30 वर्ष की युवा अवस्था में ही राजपरिवार को छोड़कर ज्ञान प्राप्ति के लिए निकल गए। केवल ज्ञान की खोज में निकलने के बाद उन्हें सत्य, अहिंसा, श्रद्धा, विश्वास प्राप्त हुआ।

उन्होंने जैन धर्म की फिर से प्रतिष्ठा की। जैन धर्म की व्यापकता और उसके दर्शन का पूरा लाभ भगवान महावीर को मिला है। भगवान श्री महावीर को लेकर भगवान गौतम बुद्ध ने तक कहा है कि तीर्थंकर श्री महावीर एक अनुपम नेता हैं। उन्होंने अपने उपदेशों, सिद्धांतों और कुशल नेतृत्व से लोगों के जीवन में उजियारा किया। विधानाचार्य ब्रह्मचारी श्री महावीर स्वामी के नेतृत्व की विशेषता भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि श्री महावीर स्वामी जीव जगत को नेतृत्व आचरण के ही साथ किया करते थे। 

यदि आज भी भगवान श्री महावीर के पंचशील के सिद्धांतों पर दुनिया ध्यान दे तो आतंकवाद का समाधान तक संभव है। उनके पंचशील सिद्धांतों में यह बात शामिल है कि वे किसी भी प्राणी या कीट की हिंसा न करें, किसी भी वस्तुू को किसी के द्वारा दिए बिना स्वीकार न करें, झूठ न कहें, ब्रह्मचर्च का पालन करें। आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का संचाल न करें। भगवान श्री महावीर ने जीयो और जीने दो के मूलमंत्र के साथ विश्व में शांति स्थापना के प्रयास भी किए। आज भी भगवान श्री महावीर को श्रद्धालु मानते हैं।

हालांकि श्री महावीर को मानने वाले हिंदू देवी देवताओं का पूजन करने के स्थान पर श्री महावीर की मूर्तियों का पूजन करते हैं। अपितु जैन धर्म के तीर्थंकरों में श्री महावीर का विशेष स्थान है लेकिन जैन धर्म श्री महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर अधिक आधारित है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -