चुनावी राज्य राजस्थान में भाजपा को झटका, वरिष्ठ नेता अमीन पठान ने थामा कांग्रेस का दामन
चुनावी राज्य राजस्थान में भाजपा को झटका, वरिष्ठ नेता अमीन पठान ने थामा कांग्रेस का दामन
Share:

जयपुर: भाजपा नेता और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अमीन पठान बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। पत्रकारों से बात करते हुए, पठान ने कहा कि वह 25 साल तक भाजपा में थे, क्योंकि वह देश को एकजुट करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी, भैरों सिंह शेखावत और अन्य नेताओं की नीतियों से प्रेरित थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि, ''लेकिन आज की भाजपा में केवल गुजरात के लोगों और उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दिया जा रहा है।'' पठान ने कहा कि, उन्होंने (भाजपा) 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा दिया लेकिन हकीकत यह है कि चुनाव में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया गया। समाज के एक वर्ग की पूरी तरह उपेक्षा की जा रही है। ऐसी बातों से आहत होकर, मैंने भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।

वहीं, राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राम गोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर समेत कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं का स्वागत राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। तंवर, जिन्होंने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी पार्टी लॉन्च की थी, अक्सर पार्टियां बदलते रहे हैं। 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 73 सीटें जीती थीं। आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

 Newsclick को चीनी फंडिंग, भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फ़ैलाने का आरोप, अमेरिकी अरबपति 'सिंघम' को ED का समन

'Thank You नहीं कहेंगे हमें..', लंदन में ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर ?

16 वर्षीय लड़के ने कर डाला 22 साल की गर्लफ्रेंड का क़त्ल, चौंकाने वाली है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -