16 वर्षीय लड़के ने कर डाला 22 साल की गर्लफ्रेंड का क़त्ल, चौंकाने वाली है वजह
16 वर्षीय लड़के ने कर डाला 22 साल की गर्लफ्रेंड का क़त्ल, चौंकाने वाली है वजह
Share:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ 16 वर्षीय लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इस घटना में आरोप लड़के का पिता और एक अन्य व्यक्ति सम्मिलित है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में अपराधी लड़के का पिता फरार है। पुलिस ने बुधवार को यह खबर दी। पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर अनिल जगताप ने बताया कि 27 अक्टूबर को हाजी मलंग हिल्स के पास रेलवे ट्रैक के पास तकरीबन 22 वर्षीय एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। 

तत्पश्चात, पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से तहकीकात आरम्भ की। तहकीकात के चलते पता चला कि लड़की का क़त्ल रस्सी से गला घोंटकर किया गया था। उसकी पहचान कराई गई। वह उल्हासनगर की रहने वाली थी। पुलिस का कहना है कि तहकीकात के चलते पता चला कि 22 साल की लड़की का 16 वर्षीय लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। जब इस बारे में लड़के के घरवालों को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। लड़की निचली जाति से थी।

आरोप है कि लड़की के नाबालिग प्रेमी और प्रेमी के पिता व एक अन्य शख्स ने मिलकर 25 अक्टूबर को विवाद के पश्चात् लड़की का क़त्ल कर दिया। क़त्ल के पश्चात् लाश को फेंक दिया। पुलिस को जब पता चला तो तहकीकात की, जिसमें पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी को 7 नवंबर को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग का पिता अभी भी फरार है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

आम लोगों से लेकर PM तक, हर कोई हुआ मोहम्मद शमी का फैन, X पर कही ये बात

उत्तराखंड में जहां सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर, वहाँ आया भूकंप

उत्तरकाशी में अब तक सुरंग से नहीं निकाले जा सके मजदूर, लोगों ने बताया 'बौखनाग देवता का गुस्सा'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -