शिवसेना ने RTI कार्यकर्ताओं को रॉड से पीटा, पोती कालिख
शिवसेना ने RTI कार्यकर्ताओं को रॉड से पीटा, पोती कालिख
Share:

लातूर ​: अपने कालिख कारनामे से चर्चा में आई शिवसेना अब और भी काली होती जा रही है। इस बार शिवसेना का शिकार एक आरटीआई कार्यकर्ता बना है। कारण है अवैध निर्माण का खुलासा। पहले मल्लिकार्जुन को कॉलेज लाया गया फिर सैकड़ो छात्राओं के जमघट के बीच उसे बुरी तरह पीटा गया। जानकारी के मुताबिक, घटना लातूर की है। RTI कार्यकर्ता मल्लिकार्जुन को पहले रॉड से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया और फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई।

मल्लिकार्जुन ने एक दिन पहले ही यह आरोप लगाया था कि 14000 फीट में बनाई जा रही चार मंजिला इमारत व बॉयज हॉस्टल का निर्माण अवैध रुप से किया जा रहा है, जब कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उसे ब्लैकमेलर बताया। इसके बाद पीड़ित को लातूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इससे पहले भी शिवसेना ने ओआरएफ के अध्यक्ष सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख पोती थी। जिसके लिए उद्धव ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ भी कर चुके है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -