अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: आज 31 मई को श्रद्धेय देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती है। ऐसे में इस ख़ास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है। जी दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है, ''संपति सब रघुपति कै आही' के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर जनसेवा करने वाली लोकमाता, श्रद्धेय अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटिश: नमन! विनम्रता के साथ सेवा का आपने जो मंगलकारी मंत्र दिया है, वह मानवता के कल्याण की पावन ज्योत को अनवरत दैदीप्यमान रखेगा।''

वहीँ उनके अलावा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'यहां मेरा अपना कुछ भी नहीं, जिसका है मैं उसी को अर्पित करती हूं"- अहिल्याबाई होल्कर। प्रजा और मातृभूमि के प्रति समर्पित, कुशल योद्धा, नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर सादर नमन!' आप सभी को बता दें कि देवी अहिल्या बाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 ई को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक सामान्य सिंधिया परिवार में हुआ था।

यहाँ 1733 ई में केवल और केवल 8 साल की आयु में उनकी शादी मालवा प्रांत के राजा मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर से हो गई। इसके बाद वह इंदौर आ गईं। आपको बता दें कि अहिल्याबाई स्वयं युद्धों में नेतृत्व करने वाली एक कुशल योद्धा और एक अत्यंत न्यायप्रिय शासिका तो थी। इसी के साथ ही वह सामाजिक सरोकार करने और धर्मपरायणता निभाने में भी आगे रहा करती थीं।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर नहीं लगेगी रोक, दिल्ली HC ने याचिकाकर्ता पर लगया 1 लाख का जुर्माना

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर CM शिवराज ने लोगों से कही यह प्रतिज्ञा लेने की बात

देश के सभी लोगों को कब तक लग जाएगी कोरोना वैक्सीन ? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -