3 जनवरी को होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, सिंधिया के करीबियों पर सबकी नजर
3 जनवरी को होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, सिंधिया के करीबियों पर सबकी नजर
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार पहली बार होने वाला है। जी दरअसल शिवराज कैबिनेट का विस्तार शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 3 जनवरी रविवार को होने वाला है। यह राजभवन में होगा। मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट विस्तार को लेकर राज भवन में जानकारी दी जा चुकी है। खबरों के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाने वाली हैं।

आने वाले रविवार को कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कितने करीबियों को जगह मिलती है इस बात को जानने के लिए सभी बेताब हैं। आप तो जानते ही होंगे इस साल नवंबर में तीन मंत्रियों के उपचुनाव हारने के बाद कैबिनेट में छह मंत्री पद खाली हैं। दो मंत्री - तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने अक्टूबर में उपचुनावों में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उन्होंने विधानसभा के सदस्यों छह महीने पूरे कर लिए थें। अब सामने आने वाली खबरों को माना जाए तो शिवराज सिंह चौहान के इस कैबिनेट विस्तार में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

हाल ही में राज्य भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, “मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेषाधिकार है। पार्टी को यह जानकारी नहीं है कि मंत्रिमंडल में कितने विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा। ” वैसे नवंबर में विधानसभा उपचुनावों के बाद शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का यह पहला विस्तार होगा, जिसमें 126 सदस्यों वाली 230 सदस्यीय विधानसभा में शिवराज सरकार को बहुमत हासिल हुआ था।

शादी का प्रस्ताव सुन 650 फीट खाई में जा गिरी प्रेमिका, प्रेमी ने किया ये काम...

'धाकड़' टीम के साथ कंगना ने मनाया नया साल, भतीजे संग डांस करती आईं नजर

नए साल की पहली पोस्ट में रेमो डिसूजा ने बताया 'साल 2020 से क्या सीखा?'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -