स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है: अश्विनी कुमार चौबे
स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है: अश्विनी कुमार चौबे
Share:

नई दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हाल ही में कहा है कि, 'स्वास्थ्य के क्षेत्र में रविवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। इसका इंतजार सभी देशवासियों को था और आज वह इंतजार खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया' (डीसीजीआई) ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।' जी दरअसल उन्होंने यह बात ट्वीट के माध्यम से कही है। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वॉरियर्स को बधाई दी है।

अपने ट्वीट में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने लिखा है, "ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के विरुद्ध सफलतापूर्वक जंग में यह एक बड़ी उपलब्धि है। भारत कोरोना मुक्त होगा। वैज्ञानिकों-स्वास्थ्य कर्मियों सहित संपूर्ण देशवासियों को बधाई।" वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि कोरोना वैक्सीनेशन से पहले शनिवार को पूरे देश के 125 ज़िलों के 286 सेशन साइटों पर ड्राई रन हुआ। जी हाँ और एक लाख से ज़्यादा वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षित किया गया है।

इसी के साथ कोविन ऐप पर 75 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिसका उद्देश्य टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेना था। जी दरअसल यह ड्राई रन सफल रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि 'दोनों वैक्सीन भारत में ही तैयार हुए हैं। कोविड-19 के लिए भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टीके कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए विशेषज्ञों के पैनल ने सिफ़ारिश की है। वैक्सीनेशन में भारत का व्यापक अनुभव है। कोरोना के वैक्सीनेशन के दौरान इस अनुभव का लाभ मिलेगा। 2021 हेल्थ सॉल्यूशन का साल है। इसमें भारत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।'

मोदी सरकार पर सोनिया गांधी का हमला, आजादी के बाद सत्ता में देश के इतिहास की यह पहली अहंकारी सरकार है

कोलकाता में भारी मात्रा में हो रही थी ड्रग्स की तस्करी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

रांची में तेजी से बढ़ता जा रहा जुर्म का सिलसिला, जंगल में मिला युवती का सर कटा शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -