कुत्ते की मौत के बाद पूर्व मंत्री ने निकाली अंतिम यात्रा, जिसने देखा उसके झलक गए आंसू
कुत्ते की मौत के बाद पूर्व मंत्री ने निकाली अंतिम यात्रा, जिसने देखा उसके झलक गए आंसू
Share:

पटना: बिहार से एक अनोखी घटना सामने आ रही है यहाँ बिहार सरकार की पूर्व मंत्री सह पूर्णिया के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड विधायक बीमा भारती ने अपने वफादार कुत्ते की मौत के पश्चात ना केवल उसकी अंतिम यात्रा निकाली, बल्कि हिन्दू रीति रिवाज से कुत्ते की श्राद्ध कर्म करने का भी निर्णय लिया है। वहीं इससे जुड़ी कई फोटो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। 

मंत्री के इस पालतू कुत्ते का नाम परिवारवालों ने कृष्णा रखा था। पिछले दिन बृहस्पतिवार को घर के चहेते पेट डॉग कृष्णा की मृत्यु हो गई। जिसको लेकर घर वालों ने अंतिम विदाई देते हुए फूल माला पहनाकर बांस के अर्थी पर चार कंधे से कृष्णा को घर से अंतिम विदाई दी। इसी के चलते पूर्व मंत्री बीमा भारती की आंखों से आंसू गिरते रहे। जबकि पति अवधेश मंडल जो इस क्षेत्र में कुख्यात है, वो भी पेट डॉग की अर्थी को कंधा देते हुए फफक कर रो रहे थे। वहीं इसे लेकर पूर्व मंत्री बीमा भारती ने अपने फेसबुक अकाउंट से भावुक पोस्ट करते हुए पेट डॉग कृष्णा को श्रद्धांजलि दी है। पूर्व मंत्री सह रुपौली विधायक बीमा भारती ने बताया कि कृष्णा घर का चहेता था। घर के सभी सदस्य उसे परिवार का सदस्य मानते थे। लगभग 19 वर्षों से पेट डॉग कृष्णा परिवार के सदस्यों की भांति साथ रह रहा था। कृष्णा की मौत के पश्चात् मंत्री बीमा भारती और उनके पति अवधेश मंडल परिवार वालों के साथ बैठकर अपने चहेते कुत्ते का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करने का फैसला लिया है तथा उसकी अंतिम यात्रा हिंदू रीति रिवाज से बांस की अर्थी बनाकर चार कंधों पर निकाली‌ गई। 

पूर्व मंत्री बीमा भारती ने कृष्णा की अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक फेसबुक पोस्ट भी किया है। इस भावुक फेसबुक पोस्ट में पूर्व मंत्री बीमा भारती ने लिखा आज हमारे घर के लाडले कृष्णा (हमारा पालतू कुत्ता) हम सभी को छोड़कर परलोक सुधार गया। 2004 में हमारे पति अवधेश मंडल उसे खरीदकर लाए थे तथा देखते ही देखते वह हम सभी का वफादार बन गया था। पूर्व मंत्री ने लिखा कि उनके कृष्णा की वफादारी ऐसी थी कि उनका परिवार जहां जाता कृष्णा भी उनके साथ रहता। उन्होंने लिखा है कि जब हमारे पति के ऊपर ब्लॉक परिसर में वाद विवाद हुआ, तब इस चलते दूसरे पक्ष के द्वारा हमारे कृष्णा को भी FIR में नामजद किया गया था। आज नम आंखों से हिन्दू रीति रिवाज के साथ कृष्णा को आखिरी विदाई दी गई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

महाराष्ट्र में हुई अनोखी शादी, इंसान नहीं जानवर बने मेहमान

अपनी ही शादी में नारे लगाने लगी दुल्हन, वायरल हुआ VIDEO

एक ऐसी रानी की कहानी...जिसने केवल इंसानों से ही नहीं बल्कि सांप के साथ भी बनाया था शारीरिक संबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -