कन्नौज लोकसभा सीट: बहु डिंपल के आगे झुके शिवपाल, वापस लिया अपना उम्मीदवार
कन्नौज लोकसभा सीट: बहु डिंपल के आगे झुके शिवपाल, वापस लिया अपना उम्मीदवार
Share:

कन्नौज: कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की टिकट पर चुनाव लड़ रही डिम्पल यादव के विरुद्ध शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी को वापस ले लिया है। शिवपाल यादव ने कन्नौज सीट से अपने नवगठित सियासी दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—(लोहिया) से सुनील सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया था। आज नामांकन की अंतिम तारीख थी और राठौड़ ने आज नामांकन नहीं भरा।

कन्नौज लोकसभा सीट से अब डिम्पल यादव की सीधी टक्कर भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक से होगी। कांग्रेस ने पहले ही ये लोकसभा सीट डिम्पल के लिए छोड़ दी थी। शिवपाल सिंह यादव चुनाव में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव को टक्कर दे रहे हैं। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय इस बार भी सपा के टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।

वर्ष 2016 में यादव परिवार में फूट पड़ने के दौरान रामगोपाल ने शिवपाल के प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का साथ दिया था। इटावा की जसवंत नगर सीट से सपा के वर्तमान विधायक शिवपाल का फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में ख़ासा जनाधार बताया जाता है। आपको बता दें कि शिवपाल ने सपा में अपनी 'उपेक्षा' से खफा होकर गत वर्ष प्रसपा का गठन किया था। इसे सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के प्रयास के तौर पर देखा गया था। 

खबरें और भी:-

भाइयों के बीच मतभेद पर बोली मीसा भारती- विपक्षी दल फैला रहे है भ्रम

अगर कांग्रेस-सपा-बसपा का विश्वास अली में, तो हमारा विश्वास बजरंगबली में - सीएम योगी

भाइयों के बीच मतभेद पर बोली मीसा भारती- विपक्षी दल फैला रहे है भ्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -