साक्षी महाराज के बयानों पर बरसे सपा नेता शिवपाल यादव
साक्षी महाराज के बयानों पर बरसे सपा नेता शिवपाल यादव
Share:

उन्नाव : समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव अब बुधवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम में पहुंचे तो उनके निशाने पर साक्षी महाराज रहे। उन्होने कहा साधु-संतो से करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी होती है। इसलिए बोलने से पहले उन्हें सोच लेना चाहिए। यादव ने कहा कि आज की तिथि में साधु-संत चर्चा में बने रहने के लिए क्या-क्या नहीं बोलते है। संतो को ऐसा आचरण शोभा नहीं देता है, इससे उनकी घटिया सोच का पता चलता है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले साक्षी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं के संबंध में कहा था कि इस्लाम में महिलाओं की इज्जत जूती के बराबर है। इस मामले में कोर्ट को दखल देना चाहिए। इसी बात को आधार बनाकर शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी एक सांप्रदायिक पार्टी है। हर बार वह सांप्रदायिकता फैला कर चुनाव में जनता को गुमराह कर वोट बटोरना चाहती है। शिवपाल ने कहा कि अब जनता बीजेपी को जान चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा विकास करने वाली पार्टी सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार है। सपा सरकार ने जितने कार्य बीते तीन सालों में किए है, उतना काम पिछले 30-40 साल में रही दूसरी सरकारों ने नहीं किया है। शिवपाल ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी और पार्टी 300 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -