शिवपाल को नियुक्त किया उत्तरप्रदेश का प्रभारी
शिवपाल को नियुक्त किया उत्तरप्रदेश का प्रभारी
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का उत्तरप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि शिवपाल को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्रालय में शिवपाल मंत्री हैं।

उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष आयोजित होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उनका कद बढ़ा दिया गया है। वे चुनावों के मुख्य संचालन की भूमिका में हैं। अखिलेश यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की सलाह से ही विभिन्न निर्णय लिए जा रहे हैं।

शिवपाल को पार्टी का उत्तरप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। दरअसल शिवपाल के पास एक अच्छा राजनीतिक अनुभव है। जो कि सपा के लिए कार्य कर सकता है। दरअसल सपा के पास इस बार चुनाव में कई दल होने से बड़ी चुनौती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -