'हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे', संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे', संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Share:

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ा बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'सरकार ने राजनीतिक साज़िश के तहत उनकी गिरफ्तारी की है, इसको संसद में उठाऊंगी। बीजेपी का यह टूल है, जो बीजेपी और केंद्र सरकार की पोल खोलते है उनको चुप कराने के लिए। हम दबेंगे नहीं और ना झुकेंगे।' दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने बोला, 'शिंदे बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे है। राज्यपाल दिन रात बरगलाते हैं। उनके खिलाफ बोलने वाले वक्ता को गिरफ्तार किया गया है। मैं सभापति से भी शिकायत करूंगी। बीजेपी विपक्ष का गला घोंटने की कोशिश कर रही है।'

इसी के साथ संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, 'संजय राउत झुकेंगे नहीं। हम भी देखते हैं कि दिल्ली में कितना दम है?' आपको बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद रात में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने माइक पर बोलते हुए कहा था कि "अब सुबह 8 बजे का भोंगा ( लाउडस्पीकर) बंद हो गया है, इसलिए सुनाई नहीं पड़ेगा।"

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता राम कदम की भी प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'यह "ईश्वरीय दंड " है।' उन्होंने कहा, "उखाड़ दिया, बताये।। यह किसने, किसको कहा था? इसलिये कहावत है। चिंगारी खेल बड़ा बुरा होता है। औरों के घरों में आग लगाने का सपना, खुद के ही घर में खरा होता है। यह ईश्वरीय दंड है। नये बदले हुए भारत के क़ानून तथा सशक्त लोकतंत्र की ताक़त है।''

स्पार्कल कैंडल से खेल रहा था 10 साल का बच्चा, हुआ ब्लास्ट और फट गए जीभ-गाल

दिल्ली में आज 35 हज़ार स्कूल कैब ड्राइवर्स की हड़ताल, 6 लाख बच्चों को विद्यालय पहुँचने में समस्या

सलमान खान को मिला हथियार रखने का लाइसेंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -