मन की बात को लेकर शिवसेना ने PM मोदी पर कसा तंज
मन की बात को लेकर शिवसेना ने PM मोदी पर कसा तंज
Share:

मुंबई। बीजेपी और शिवसेना के बीच तल्खियों का माहोल हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस बार शिवसेना ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जब हर महीने रेडियो कार्यक्रम के सहारे "मन की बात" रखते है तो देश के राज्यों के मामलों से बेहद व्यथित नजर आते हैं।

वह अकेले ही कई मामलो पर जनता की समस्याओ को दूर करते नजर आते हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय कालम में लिखा है की एक ही आदमी आम लोगों के दर्द को दूर करने की कोशिश कर रहा है। वह भ्रष्टाचार, आर्थिक कठिनाइयों, बेरोजगारी, महंगाई, आतंकवाद, राजनीतिक विरोधी और अपनी ही पार्टी के बड़बोलों से जूझ रहा है। इन सब के बीच में वह शख्स विदेशी यात्राए और लंबित कार्य भी पूर्ण कर रहा है।

इस सबके बाद वह अपने कार्यक्रम में आम आदमी की परेशानी को भी दूर करने आ रहा है। और तो और उसने बिहार चुनाव का सम्पूर्ण दारोमदार भी अपने ऊपर ले रखा है। जानकारी दे की शिवसेना ने अपने संपादकीय लेख में इस बात पर भी जोर दिया कि बीते दिनों यूपी सरकार के 360 चपरासियों की नौकरी के लिए 23 लाख लोगों ने आवेदन किया था। यहां तक कि मुंबई नगरपालिका के 100 पदों के लिए भी लाखों लोग आवेदन करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -