BMC के नोटिस पर बोले सोनू सूद- 'ध्यान नहीं देना चाहिए'
BMC के नोटिस पर बोले सोनू सूद- 'ध्यान नहीं देना चाहिए'
Share:

गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद इस समय फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। जी दरअसल बीते दिनों उन्हें जुहू में छह मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने के मामले में बीएमसी का नोटिस मिला था। इस नोटिस के मिलते ही सोनू चर्चाओं में आ गए लेकिन अब ऐसा लग रहा है उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जी दरसल इस नोटिस के मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बीते शुक्रवार को शिरडी साईं धाम पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने साईं बाबा के दर्शन और पूजन किये उसके बाद उन्होंने मीडिया वालों से बात की।

बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'वे साईं के दरबार में आए हैं, बाकी सब छुटपुट चीजें हैं जिस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।' आप सभी जानते ही होंगे जिस समय कोरोना काल ने तेजी पकड़ी थी उस दौर में लॉकडाउन लगाया गया था। उसी लॉकडाउन के समय में सोनू ने मजदूरों की जमकर मदद की और वह एक बेहतरीन मददगार के रूप में सामने आए। उस दौरान उन्होंने मुंबई के परप्रांतीय मजदूरों को अपने खर्चे पर उनके गांव पहुंचाया था।

हाल ही में मजदूरों की सहायता के सवाल पर सोनू ने कहा कि, 'भगवान की कृपा से उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। ऐसा नहीं था कि मुझे जबरन मजदूरों की सहायता करनी थी। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि भगवान ने जिम्मेदारी दी है उसको पूरा करना है। अब भी जिम्मेदारी के रास्ते पर चल रहे हैं।' वैसे आप सभी जानते ही होंगे कि बीएमसी ने अभिनेता सोनू सूद और उनकी पत्नी के खिलाफ अवैध निर्माण का मामला दर्ज कराया है।

रेलवे कैंसिलेशन बढ़ाता है, ट्रेन टिकट के लिए रिफंड की समय सीमा

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर बरसे सांसद संजय राउत

पहले कोरोना ने किया दुनिया को हैरान, अब 24 घंटे में मौत की ख़बरों ने किया लोगों को परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -