आज जेल से बाहर आएँगे राज कुंद्रा, जाएंगे शिल्पा शेट्टी से मिलने!
आज जेल से बाहर आएँगे राज कुंद्रा, जाएंगे शिल्पा शेट्टी से मिलने!
Share:

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को आखिरकार जमानत मिल ही गई है। वह अडल्ट फिल्म बनाने और उसे स्ट्रीम करने के मामले में जेल में बंद थे, हालाँकि अब उन्हें मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दे दी है। करीब 2 महीने तक जेल में रहने के बाद अब राज कुंद्रा आज जेल से रिहा होंगे। खबरों के अनुसार राज कुंद्रा को 50 हजार मुचलके पर जमानत मिल गई है। अदालत ने राज कुंद्रा के साथ ही उनके सहयोगी रयान थोर्पे को भी जमानत दे दी है। बीते सोमवार को जब राज कुंद्रा को जमानत मिली तो उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- 'इंद्रधनुष यह साबित करते हैं कि बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।' बीते कल मजिस्ट्रेट अदालत से जमानत मिलने के बाद आज राज कुंद्रा जेल से बाहर कदम रखेंगे और खबरें यह भी हैं कि वह सबसे पहले शिल्पा के पास जाएंगे। आपको बता दें, राज कुंद्रा की तरफ से अदालत के समक्ष जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसके साथ दावा किया गया था कि, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वार दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया था कि, उनके कथित अडल्ट फिल्म मामले में सक्रिय तौर पर शामिल होने के कोई सबूत नहीं हैं और इस मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। आप सभी को हम यह भी बता दें, अडल्ट फिल्म बनाने के मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच टीम ने राज कुंद्रा सहित तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। यह मामला अडल्ट फिल्में बनाने और फिर ऐप के जरिए उसे बेंचने से संबंधित है।

IT की रेड पड़ते ही 2 बच्चों के खातों में आ गए 960 करोड़, जानिए क्या है इस मामले का 'सोनू सूद' कनेक्शन ?

शिवसेना पर भड़कीं कंगना, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

IPL 2021: RCB को कोलकाता ने 15वीं बार हराया, गेंदों के लिहाज से KKR की सबसे बड़ी जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -