शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बताया मुगल शासकों को अय्याश
शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बताया मुगल शासकों को अय्याश
Share:

नईदिल्ली। मेरठ जिले की सरधना सीट से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसे लेकर राजनीति गर्मा गई। राज्य के पूर्व मंत्री आजम खान ने विधायक संगीत सोम के बयान का जवाब दिया और अपना बयान दिया था। मगर अब शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस मामले में, बयान देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

हालांकि उनका बयान मुगल शासकों के खिलाफ है लेकिन, वसीम रिजवी के इस तरह के बयान की हर ओर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा है कि, मुगल शासकों को आदर्श न माना जाए। उन्होंने मुगल शासकों को अय्याश बताया है। वसीम रिजवी ने कहा कि, मुगल काल को लेकर बच्चों को जानकारी नहीं दी जाना चाहिए। यह स्कूली पाठ्यक्रम में नहीं होना चाहिए। भले ही कुछ शासकों की बात न करें लेकिन, अधिकांश मुगल शासक अय्याश और शराबी थे।

ताजमहल प्रेम का प्रतीक जरूर हो सकता है लेकिन, इसका पूजन नहीं हो सकता है। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान श्री राम की प्रतिमा का निर्माण एक बेहतर प्रयास है। यदि एशिया की सबसे बड़ी और भव्य प्रतिमा यहां पर निर्मित होती है तो, उत्तरप्रदेश की चमक और निखर सकती है। यही नहीं रिजवी ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा।

साथ ही कहा कि, वे भगवान श्री राम की मूर्ति हेतु कुछ जमीन, धनुष और चांदी के 10 तीर देेंगे। उल्लेखनीय है कि, ताजमहल को लेकर संगीत सोम ने कहा था कि कुछ लोगों को बहुत दर्द हुआ जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया।

सोम ने कहा था कि, ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था। इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की निशानियों को मिटा देना चाहिए। इसके बाद राजनीति तेज़ हो गई और विरोधियों ने अपने बयान दे दिए।

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जताया बाबरी मस्जिद पर अपना हक

वसुंधरा राजे सिंधिया ने की 7 वें वेतनमान की सिफारिशों की घोषणा

ग्रामीणों ने किया आतंकियों को पस्त, आतंकी की मौत

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -