पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए क्या है आज के भाव
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए क्या है आज के भाव
Share:

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब राहत मिलती दिखाई दे रही है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज भी तेल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यह लगातार पांचवा दिन है जब पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बढ़े हैं। इससे पहले अंतिम बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के भाव में 30-33 पैसे की वृद्धि की गई थी, वहीं डीजल 25-31 पैसे तक महंगा किया था। 

देखा जाए तो नवंबर महीने की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगना आरंभ हो गई थी। लगभग 38 दिनों में पेट्रोल 2.66 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। इसके बाद से इनकी कीमतों में कोई इजाफा ना होने से राहत है। इंडियन ऑयल ) की वेबसाइट के मुताबिक, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।

अगर डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल के लिए 77.44 रुपए चुकाने होंगे। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

बीएसएनएल को मुंबई, दिल्ली में फोन सेवाएं प्रदान करने का मिला लाइसेंस

वैश्विक स्तर पर मूल्य सूचकांक 54वे स्थान पर और भारत पंहुचा 7वे पायदान पर

फेस्टिव सीज़न के कारण नवंबर में जमकर बिके वाहन, थो​क बिक्री 12.73 फीसदी बढ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -