बर्थडे पर कुछ इस अंदाज में नजर आई शहनाज गिल, सिजलिंग अदाएं देख फैंस हुए दीवाने
बर्थडे पर कुछ इस अंदाज में नजर आई शहनाज गिल, सिजलिंग अदाएं देख फैंस हुए दीवाने
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीत चुकी हैं। शहनाज गिल को 2019 में 'बिग बॉस 13' के माध्यम से देशभर में लोकप्रियता मिली थी। 2023 शहनाज के लिए विशेष रहा। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया। फिर उनकी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' ख़बरों में रही। 

वही शहनाज गिल आज यानी 27 जनवरी को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। शहनाज ने परिवार संग बर्थडे केक भी कट किया जिसका वीडियो सामने आया है। शहनाज गिल अक्का पंजाब की कैटरीना कैफ का ये जबरदस्त अंदाज देखकर फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि शहनाज गिल ने किसी का भाई किसी की जान फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। लेकिन शहनाज का ये करियर इतना सरल नहीं रहा, उन्होंने भी बहुत से रिजेक्शन झेले हैं तथा अपने परिवार के साथ बगावत भी की है। 

शहनाज गिल का पालन-पोषण पंजाब में हुआ। वो बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने संघर्ष के दिनों में वो घर से भाग गई थी। शहनाज गिल का परिवार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जाने के लिए सपोर्ट नहीं कर रहा था। शहनाज ने अपने दिल की बात सुनी और घरवालों से दूरी बना ली। शहनाज गिल लाखों दिलों की धड़कन बन चुकीं हैं लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत सारे संघर्ष का सामना किया है। 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ चमत्कार, देखकर अचंभित हुई कंगना रनौत

एक्ट्रेसेज की अच्छी सेहत का राज है घी-कॉफी, ऐसे करें सेवन

पाना चाहती है कियारा आडवाणी जैसी फिटनेस, तो अपनाएं एक्ट्रेस का ये डाइट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -