गिप्पी ग्रेवाल के बेटे के भी आलू के पराठे खा गईं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
गिप्पी ग्रेवाल के बेटे के भी आलू के पराठे खा गईं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
Share:

टीवी के बहुत ही बेहतरीन शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकीं शहनाज गिल एक पंजाबी अदाकारा हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। शहनाज ने हर बार फैंस का दिल जीता है और वह अपने बेहतरीन अंदाज के लिए मशहूर हैं। वैसे इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में वह पहले आलू पराठे खाते हुए और नन्हे बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज निराला है। वैसे उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वैसे भी शहनाज वजन घटाने के बाद से लगातार चर्चाओं में हैं। इन दिनों अपने आपको स्लिम रखने के लिए तेल वाली चीजें खानी शहनाज ने कम कर दी है, हालाँकि जब काफी लंबे समय बाद उन्हें आलू के पराठे मिले तो उन्होंने जमकर इसका आनंद लिया। शहनाज के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज मजे से आलू का पराठा खाती नजर आ रही हैं। इस दौरान पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी उनका वीडियो बना रहे हैं। गिप्पी अपने बेटों से पूछते हैं कि तुम्हारा पराठा भी क्या शहनाज ने खा लिया।

इस पर शहनाज कहती हैं हां, तो गिप्पी कहते हैं कि बस हो गयी डाइट। अब शहनाज का यह वीडियो सभी को बेहतरीन लग रहा है। वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही शहनाज पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ संग फिल्म ‘हौसला रख’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ सोनम बाजवा भी हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।

क्या मराठाओं को मिलेगा आरक्षण ? सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों से माँगा जवाब

विराट ने पत्नी अनुष्का और बेटी की तस्वीर शेयर कर दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पाए गए संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -