'पेरिस फैशन वीक' में छाया ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी लुक, लेकिन भांजी नव्या के आगे पड़ी फीकी
'पेरिस फैशन वीक' में छाया ऐश्वर्या राय का बॉस लेडी लुक, लेकिन भांजी नव्या के आगे पड़ी फीकी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी ब्यूटी और ग्रेस से हर किसी को क्रेजी कर देती हैं। ऐश्वर्या इस वक़्त 'पेरिस फैशन वीक' में अपने स्टाइल स्टेटमेंट से जलवे बिखेर रही हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति वो 'पेरिस फैशन वीक' के 'लॉरियल' शो का हिस्सा बनेंगी। 

'पेरिस फैशन वीक' के एक प्रेस मीट से ऐश्वर्या की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन ऑल ब्लैक में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने ब्लैक लॉन्ग कोट संग ब्लैक पॉइंटेड हाई हील्स बूट्स कैरी किए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के कोट पर सिल्वर वर्क उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। खुले बाल, पिंक लिपस्टिक और ग्लॉसी बेस के साथ ऐश्वर्या ने अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या राय बच्चन का बॉस लेडी लुक बेहद किलर है। 

ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी पेरिस में हैं। नव्या इस बार 'पेरिस फैशन वीक' में अपना डेब्यू कर रही हैं। नव्या भी लॉरियल को रिप्रेजेंट करेंगी। नव्या ने पेरिस में आइफिल टावर के सामने कई फोटोज क्लिक कराईं। उन्होंने अपनी तस्वीरें प्रशंसकों संग भी शेयर की हैं। नव्या ऑफ शोल्डर शॉर्ट ऑउटफिट में बहुत स्टनिंग लग रही हैं। न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक, आईलाइनर और पिंक ब्लशर लगाकर नव्या ने अपना लुक पूरा किया। नव्या का लुक बहुत एलीगेंट और सिंपल है। वो अपने क्लासिक लुक से ऐश्वर्या को टक्कर दे रही हैं। 

फिल्मफेयर में 'मुंबई मेरी जान' ने जीते थे तीन अवार्ड्स

एक सामान टाइटल वाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी है करीना कपूर

9 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ भूमिका चावला ने किया था कमबैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -