धरम पाजी के लिये ये बोले शत्रुघन
धरम पाजी के लिये ये बोले शत्रुघन
Share:

फ़िल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 9 दिसम्बर को अपना 73वां जन्मदिन मनाया हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ही धर्मेन्द्र का जन्मदिन भी आता है। शत्रुघ्न और धर्मेन्द्र की जोड़ी बॉलीवुड की सफल जोड़ियों में शामिल रही है दोनों ने एक साथ में कई फिल्में की हैं। उसी दौर की याद करते हुए वे कहते हैं कि तब हम दोनों ही एक-दूसरे काे सबसे पहले बर्थडे विश किया करते थे। लेकिन अब यह नियम बदल चुका है। धर्मेन्द्र के स्टारडम के दौर को याद करते हुए शत्रु ने बताया- सेहत, मस्ती, जोश आदि के मामले में जिस तरह से धरम जी ने इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया। उन्हें देखकर युवाओं का दिन बीता है। धर्मेंद्र जी बेमिसाल, अनुकरणीय और प्रशंसनीय हैं। में उन्हें बड़े भाई के समान ही नहीं, पारिवारिक सदस्य भी हैं। मैं उनकी बहुत कद्र करता हूं।

बेटा विदेश में था इसलिए नहीं मनाया बर्थडे

इस बार शत्रुघ्न ने अपने 73वें जन्मदिन पर कोई खास सेलिब्रेशन नहीं किया हैं। उन्होंने कहा- मैं बर्थडे पर हंगामा वगैरह नहीं करता। फैमिली मेंबर के साथ समय बिताने का सौभाग्य मानता हूं। एक्चुअली, मैं हर बार बच्चों को लेकर अलग-अलग जगह चला जाता हूं। इस बार बच्चों को उतना टाइम नहीं है और एक बेटा कुश विदेश गया है, वह अगले माह लौट आएगा, इसलिए घर पर ही रहा।

दूसरे दिन भी 'केदारनाथ' ने की छप्पर फाड़ कमाई

जोर-जोर से रोने लगे तैमूर, मम्मी करीना ने इस तरह करवाया चुप

मानुषी छिल्लर ने अपने हॉट फोटोज से सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -