भाजपा के शत्रु बने सांसद सिन्हा!
भाजपा के शत्रु बने सांसद सिन्हा!
Share:

पटना : बिहार की महागठबंधननीत सरकार पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जंगलराज की वापसी का आरोप लगाया जा रहा है। मगर भाजपा की ओर से ही पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया। इस तरह के आरोपों को खारिज करने के ही साथ उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों की ओर से बिहार में जंगलराज फिर से आने का आरोप लगाया जा रहा है। मगर इतनी जल्दी किसी भी सरकार के प्रदर्शन को आंकना ही गलत होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में लगभग 2 माह पुरानी जदयू, राजद और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार को लेकर सांसद और लोकप्रिय सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार में दो माह पुरानी महागठबंधन सरकार को लेकर यही कहा जा सकता है कि अभी सरकार शुरूआती दौर में है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर दिल्ली और महाराष्ट्र में क्या हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था भाजपा के हाथ में है। केंद्र सरकार का ही कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने का दायित्व है। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। सांसद सिन्हा ने कहा कि नकारात्मक राजनीति कभी सफल नहीं होती है। 

वे नकारात्मक राजनीति के हिमायती नहीं हैं। इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी और दूसरे नेताओं ने दरभंगा में दो इंजीनियर्स की हत्या और वैशाली समेत अन्य जिलों में आपराधिक घटनाओं के बाद जंगलराज - 2 का नारा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने राज्य में बढ़ने वाली आराजक स्थिति पर सवाल किए थे वहीं एनडीए के घटक दल में शामिल हम के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य में आपराधिक घटनाऐं बढ़ने के खिलाफ प्रदर्शन करने की धमकी भी दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -