खड़गे या थरूर, कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष ? मतदान आज
खड़गे या थरूर, कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष ? मतदान आज
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज यानी सोमवार (17 अक्टूबर) को वोट डाले जाएंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे कई डेलीगेट कर्नाटक के बेल्लारी के संगनाकुल्लू कैंप में वोट डालेंगे। वहीं, पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पार्टी हेडक्वार्टर में बने पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी समेत लगभग 40 अन्य भारत यात्रियों के साथ संगनाकल्लू कैप में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा के लिए विश्राम का दिन होगा। ताकि, यात्रा में हिस्सा ले रहे लोग अपना मतदान कर सके। अध्यक्ष पद के चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि AICC में भी एक बूथ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं, CWC के सदस्य और अन्य प्रदेश के नेताओं के पहचान पत्र अलग-अलग राज्य से हैं। यह सभी डेलीगेट AICC में आकर वोट डाल सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी शशि थरूर की टीम ने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात कर मतपत्र में अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने एक और दो लिखने को कहा गया था। दरअसल, मतपत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे के समक्ष एक और शशि थरूर के नाम के सामने दो लिखने को कहा गया था। थरूर की टीम की ओर से उठाए इस आपत्ति के बाद मतपत्र पर टिक का निशान लगाने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुआ बड़ा हादसा, जानिए....

PM मोदी पर विवादित बयान देकर अब आई ललन सिंह की सफाई, जानिए क्या कहा?

'केंद्र में लहराएगा महागठबंधन का झंडा', खबरों में छाई तेज प्रताप यादव की नई भविष्यवाणी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -