शंकराचार्य ने आजम को भेंट की गाय-बछिया
शंकराचार्य ने आजम को भेंट की गाय-बछिया
Share:

रामपुर : देश में इन दिनों बीफ मसले पर जमकर विवाद चल रहा है। हाल ही में गोवर्धनपुरी के शंकराचार्य वाले स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ महाराज ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान को गाय भेजी है, जिसमें उन्होंने गाय के साथ एक बछिया भी भेज दी है। उन्होंने आजम को पत्र लिखकर गौ सेवा करने की बात भी कही है। दूसरी ओर आजम खान ने गाय और बछिया मिलने पर बहुत खुशी जताई। उनका कहना था कि वे काली गाय रखना चाहते थे। आजम के तबेले में उन्होंने कई भैंसे रखने की बात भी कही, मगर गाय तो पहली बार ही आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मंत्री आजम खान की ओर से यह कहा गया है कि उनके शंकराचार्य मित्र का आश्रम मथुरा में है। लगभग 7 माह पूर्व उनके आश्रम में वे गौ शाला की नींव रखने पहुंचे थे। उन्होंने शंकराचार्य के सामने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वे एक काली गाय रखना चाहते हैं। उनका कहना था कि काली गाय के दूध में सबसे ज़्यादा विटामिन होता है। उनका कहना था कि काली गाय के साथ शंकराचार्य का एक लेटर भी उन्हें मिला। उनके आदर और सम्मान से उन्हें अच्छा लगा।

आजम खान ने शंकराचार्य द्वारा भेजी गई गाय का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कामधेनू योजना के अंतर्गत संचालित किए जाने वाली डेयरी के केयरटेकर विशाल कुमार द्वारा कहा गया कि मंत्री आजम को इस गाय से बहुत लगाव है। उनका निर्देश है कि इसकी देखभाल की जाए।

उल्लेखनीय है कि भैंसों की चोरी से आजम खान सुर्खियों में आए थे। दरअसल 31 जनवरी 2014 को आजम खान की सात भैंसे चोरी हो गईं। जिसके बाद रामपुर से लेकर लखनऊ तक सरकार हिल गई। अधिकारी भैंसों को बरामद करने के बाद उनके तबेले में पहुंचे थे। मगर इसके पूर्व दो कांस्टेबल्स और इंजार्च को बर्खास्त कर दिया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -